जगन्नाथ मंदिर में चूहों ने मचाया आंतक, चबा गए भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पोशाक
जगन्नाथ मंदिर में चूहों ने मचाया आंतक, चबा गए भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पोशाक
Share:

पुरी: जगन्नाथ पुरी मंदिर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है यहाँ चूहों ने आतंक मचा रखा है। मंदिर प्रबंधन की रातों की नींद हराम हो रखी है। हाल ही में ये चूहे भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पोशाक चबा गए थे। अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ये लकड़ी से बनी देवताओं की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

प्राप्त हुई एक रिपोर्ट में कहा गया है, सोमवार को मंदिर में खसपदा अनुष्ठान आरम्भ होने वाला था। मुख्य अनुष्ठान करने वाले दैतापति सेवकों ने पाया कि चूहों ने देवताओं के कपड़े खराब कर दिए थे, माला चबा ली थी एवं रत्न सिंहासन पर चढ़ाया गया प्रसाद खा लिया था। मंदिर के गर्भगृह में भी चूहों ने गंदगी फैला रखी थी। हाल ही में मंदिर प्रशासन ने चूहों, बंदरों और कबूतरों से निपटने के लिए एक अलग मार्ग अपनाया था। उन्होंने एक भक्त द्वारा दान की गई एक मशीन स्थापित की थी, जो चूहों, बंदरों एवं कबूतरों को भगाने के लिए ध्वनि का इस्तेमाल करती थी। हालांकि, सेवादारों ने कहा कि ध्वनि की वजह से भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की नींद में खलल पड़ता है, तत्पश्चात, इस मशीन को हटा दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर के वरिष्ठ सेवादार विनायक दशमोहापात्र, जो सोमवार के अनुष्ठान का हिस्सा थे, उन्होंने कहा कि देवताओं के श्री अंग (पवित्र लकड़ी के शरीर) को कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि चूहों ने पोशाक, फूल एवं तुलसी के पत्तों को नुकसान पहुंचाया। आमतौर पर रात के वक़्त मंदिर बंद होने के पश्चात् चूहों का आतंक बढ़ जाता है, जो आम तौर पर पवित्र वेदी के ऊपर छिपते हैं, नीचे चढ़ते हैं एवं हंगामा करते हैं। सोमवार के अनुष्ठान में उपस्थित एक अन्य सेवक रामचंद्र दशमोहापात्रा ने कहा, ‘हमने मंदिर प्रशासन से इस खतरे को रोकने के लिए तत्काल उपाय करने का अनुरोध किया है।’ देवताओं के लकड़ी के शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों के बारे में सेवादारों की चिंता के जवाब में, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अफसरों ने आश्वासन दिया कि वे निवारक कदम उठा रहे हैं। एसजेटीए के एक अफसर ने कहा, ’देवताओं को नियमित तौर पर चंदन एवं कपूर से पॉलिश किया जा रहा है।’

कितने मामलों में 'जमानत' पर जेल से बाहर हैं राहुल गांधी ? एक में भी क्लीन चिट नहीं !

MP में मशहूर है देवियों के ये 10 मंदिर, जिनके दर्शन के बिना अधूरा है नवरात्र

उज्जैन के गौरव दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री, शान की संगीत निशा का हुआ आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -