चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू को मिलेगा बड़ा तोहफा, जानिए कैसे
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू को मिलेगा बड़ा तोहफा, जानिए कैसे
Share:

पटना: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का 11वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना निश्चित है। राजद के सहायक चुनाव पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया है कि 03 दिसंबर को पटना स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। फिर नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों के नाम का प्रकाशन कल ही शाम पांच बजे तक कर दिया जाएगा।

गगन ने बताया कि 10 दिसंबर 2019 को नवगठित राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का औपचारिक चयन किया जाएगा। इसी दिन पार्टी का खुला अधिवेशन भी होगा। इसके पूर्व 09 दिसंबर को निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग होगी, जिसमें राष्ट्रीय परिषद और महाअधिवेशन में प्रस्तुत किए जाने वाले कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

राजद के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की फेहरिस्त का अंतिम प्रकाशन कल कर दिया गया था। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की फेहरिस्त पार्टी के दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय, पटना के कैंप कार्यालय के साथ ही सभी राज्य इकाइयों के राज्य कार्यालय में प्रकाशित कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि कई बीमारियों से जूझ रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अभी झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं।

रूस में विरोध तेज, इस नए कानून ने खड़ा किया विवाद

हरियाणा मंत्री के विवादित बोल- प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पापुलर

लंदन ब्रिज हमले के पीछे का राज खुला, गुलाम कश्मीर का शख्स गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -