भारती सिंह के शो में आएगी रश्मि-उमर की जोड़ी, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो
भारती सिंह के शो में आएगी रश्मि-उमर की जोड़ी, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन और अदाकारा भारती सिंह एवं उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया अपना 'द खतरा खतरा' शो चलाते हैं। इस शो को होस्ट भी दोनों मिलकर ही करते हैं। कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होने वाले इस शो में इस सप्ताह कपल्स आने वाले हैं। आखिर इस बार शो की थीम 'कपल्स वीक' जो रखी है। इसी कड़ी में रश्मि देसाई-उमर रियाज की जोड़ी आएगी। इनका साथ देने के लिए युविका चौधरी एवं प्रिंस नरूला की जोड़ी भी शिरकत करेगी। दोनों ही कपल टीम आपस में कई मनोरंजक गेम्स खेलते दिखाई देंगे। 

वही शो को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए निर्माताओं ने इस बार एक और कदम उठाया है। हर्ष और भारती को भी एक गेम में शामिल किया है। भारती सिंह गर्भवती हैं तथा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में भारती सिंह के बहुत मूड स्विंग्स हो रहे हैं, जिसकी जानकारी हर्ष देते दिखाई दे रहे हैं। निर्माताओं ने जो शो का नया प्रोमो साझा किया है, उसमें भारती और हर्ष की जोड़ी बाकी की आई दोनों जोड़ियों संग एक फ्रिस्बी गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही गेम में भारती और हर्ष, रश्मि-उमर एवं युविका-प्रिंस के पास फ्रिस्बी थ्रो करेंगे। चारों अपने सिर के ऊपर एक कार्टून रखेंगे। जो फ्रिस्बी चारों में से किसी के सिर पर रखे कार्टून पर लगेगी, वह कार्टून भारती अथवा हर्ष में से किसी का हो जाएगा। भारती और हर्ष फ्रिस्बी फेंककर खेल का आरम्भ करते हैं। ऐसे में भारती सिंह को बीच में गुस्सा आ जाता है तथा वह फ्रिस्बी को इधर-उधर फेंकने लगती हैं। डरकर पहले युविका और प्रिंस वहां से निकल जाते हैं। तत्पश्चात, रश्मि और उमर चले जाते हैं। अंत में हर्ष भी भारती के गुस्से से स्वयं को बचाने के लिए सेट छोड़कर बाहर की तरफ भाग जाते हैं। प्रशंसकों के बीच भारती का यह प्यारा वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो भारती सिंह अप्रैल के माह में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हर्ष, भारती की प्रेग्नेंसी के चलते बहुत देखभाल कर रहे हैं। दोनों ही जल्द ही पेरेंटहुड पीरियड एन्जॉय करते दिखाई देंगे।

निया शर्मा ने वॉशरूम से शेयर कर डाली ऐसी तस्वीरें, देखकर फैंस भरने लगे आहें

टीवी के इस मशहूर कपल को मिला 'मेड फॉर ईच अदर' का टैग, वायरल हुआ ये VIDEO

सपना चौधरी के नए वीडियो ने लूटा फैंस का दिल, देंखे क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -