आखिर क्यों हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट हुई साउथ क्रश रश्मिका मंदाना?
आखिर क्यों हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट हुई साउथ क्रश रश्मिका मंदाना?
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग रिलीज को तैयार फिल्म ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। बीते कई माहों में इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना को कई बार मुंबई के चक्कर लगाने पड़े। जिसके कारण अभिनेत्री ने अब मुंबई में नया घर खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि रश्मिका मिशन मजनू एवं अन्य बॉलीवुड परियोजनाओं की तैयारी के लिए मुंबई तथा हैदराबाद के बीच भाग-दौड़ कर रही हैं। जिसके कारण अब उन्होंने अब मुंबई में अपना नया पता तलाश लिया है। 

वही अब अभिनेत्री यहां मुंबई में आराम से रह पाएंगी। अभिनेत्री के करीबियों कि माने तो इस स्थान को ज्यादा होमली फीलिंग देने के लिए, रश्मिका अपने हैदराबाद के घर से मुंबई में अपने नए घर के लिए कुछ प्यारी चीजें ले आई हैं। आपको बता दें, इससे पूर्व जब कभी अभिनेत्री मुंबई आया करती थी उस समय वो होटल में रहा करती थीं। किन्तु रश्मिका को मुंबई इतना भा गया कि उन्होंने यहां फ्लैट खरीद लिया। वहीं हाल ही में दक्षिण फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन तथा रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा की रिलीज की घोषणा हुई थी। 

वही यह मूवी 13 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इसके लेखक निर्देशक सुकुमार हैं। यह फिल्म तेलुगू , तमिल, हिंदी, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। अल्लू अर्जुन के अतिरिक्त इस मूवी में रश्मिका मंदाना, धनंजय एवं सुनील दिखाई देंगे। इसके प्रोड्यूसर मैथ्री फिल्मनिर्माता एवं मुत्तमसेट्टी मीडिया साथ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं, म्यूजिक देवी श्री प्रसादअपना संगीत दे रहे हैं। यह अल्लू अर्जुन स्टारर आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी तथा इसके लिए चल रही सांठगांठ की स्टोरी को लॉन्च करती है। इस मूवी की कहानी एक ऐसे शख्स से रूबरू कराती है जो अपने लोभ में डूबा हुआ है। वही इन फिल्मों को लेकर फैंस में भारी बज बना हुआ है।

संजय लीला भंसाली की जन्मदिन पार्टी में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के स्टाइल में नमस्ते करते नजर आईं आलिया

जल्द ही तमिल और कन्नड़ फिल्मों के बाद तेलुगू फिल्म में नज़र आएंगी Iswarya Menon

जाने-माने पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन, कोरोना से थे सक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -