इन 4 राशिवालों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की, बदलने वाली है ग्रहचाल
इन 4 राशिवालों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की, बदलने वाली है ग्रहचाल
Share:

बीते 16 दिसंबर को सूर्य ने तुला से धनु राशि में प्रवेश किया है। वहीं उसके बाद 19 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में मार्गी से वक्री हो जाएंगे। इसी के साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा गुरु ने भी अपने मार्ग बदला है। आप सभी को बता दें कि अगले साल यानी 2022 में गुरु ग्रह साल 12 अप्रैल को अपनी राशि बदलेंगे। जी दरअसल गुरु स्वराशि मीन में गोचर करेंगे और मंगल इन दिनों वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले 4 जनवरी 2022 तक मंगल इस राशि में स्वग्रही होकर उपस्थित रहेंगे। कहा जा रहा है दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जी दरअसल सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। उसके बाद 8 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे।

उसके बाद 10 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। कहा जा रहा है उक्त चार ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। वहीं बीते 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही वक्री होंगे और आने वाले 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। इसी के साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। आप सभी को यह भी बता दें कि शुक्र अपने मित्र शनि की राशि मकर में 19 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर अपनी मार्गी अवस्था से वक्री अवस्था में आ चुके हैं। ऐसे में शुक्र की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर दिखेगा। वहीं शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे। इन ग्रह चालों का असर 4 राशियों पर खास होगा। आइए जानते हैं।

मेष : आपकी राशि के दशम भाव में इसका गोचर होगा। यह व्यापारिक जीवन के लिए अच्छा समय है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा पारिवारिक जीवन भी अच्‍छा गुजरेगा। नौकरी में भी उन्नती होगी। सेहत ठीक रहेगी। आप तरक्की करेंगे।


वृषभ : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। यह गोचर मिलेजुले प्रभाव वाला होगा। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन जीवनसाथी आपसे खुश नहीं रहेगा। परिवार में खुशी का समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लें क्योंकि तभी सब ठीक होगा। तरक्की के योग है सब सही होगा।

मिथुन : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। अहंकार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ जाएगा। यात्रा के योग हैं और संपत्ति से लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह गोचर सही है। तरक्की के योग है व्यापार में लाभ ही लाभ है।

कुंभ : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा हैं तो आपसे सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च होने वाला है। किसी काम के लाभ की स्थिति हो सकती है। आपकी व्यस्तताएं बढ़ जाएंगी जो कि आपको लाभ दिलाएगी। तरक्की के योग है, नौकरी में उन्नत्ति होगी। बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

इन राशियों के लिए बेहद शुभ साल 2022, रहेगी गुरु कृपा

मेष और वृषभ राशिवालों के लिए बहुत खास होगा साल 2022, जानिए यहाँ सब कुछ

इन राशिवालों के लिए बहुत बुरा होगा साल 2022, है मुसीबत ही मुसीबत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -