इन राशियों के लिए बेहद शुभ साल 2022, रहेगी गुरु कृपा
इन राशियों के लिए बेहद शुभ साल 2022, रहेगी गुरु कृपा
Share:

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान मिला हुआ है। आप सभी जानते ही होंगे देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। कहा जाता है बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2022 की शुरुआत में कुछ राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।


मेष राशि- इस राशिवालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा धन- लाभ होगा। इसी के साथ आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इसी के साथ नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। वहीं आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके अलावा किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। यह साल वरदान के समान है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। इसके अलावा पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला राशि-  तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा। इसी के साथ वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। आपको भी धन- लाभ होगा। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

सिंह राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसी के साथ नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। आप कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा और यह समय आपके लिए किसी वरदान जैसा होगा।

कालसर्प योग से शुरू होगा साल 2022, बड़े प्रलय की आशंका

पौष मास में हर दिन पढ़े सूर्य प्रातः स्मरण स्तोत्र, शरीर होगा सेहतमंद

आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेगा दत्तात्रेय स्तोत्र, आज जरूर करें पाठ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -