सुरेश रैना के बुआ-फूफा के हत्यारे राशिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, कई मामलों में था वांटेड
सुरेश रैना के बुआ-फूफा के हत्यारे राशिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, कई मामलों में था वांटेड
Share:

लखनऊ: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या में आरोपित राशिद के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस से मुजफ्फरनगर जिले में एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में राशिद मारा गया। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। एनकाउंटर में 1 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। राशिद पर 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में लूट, हत्या और हत्या की कोशिश जैसी FIR भी शामिल थीं। यह मुठभेड़ शनिवार (1 अप्रैल) को हुई है।

 

मुजफ्फरनगर जिले SSP ने बताया है कि, थाना शाहपुर पुलिस और जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को एक मुखबिर के जरिए क्षेत्र में बावरिया गैंग के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस को इस गिरोह के सदस्यों द्वारा इलाके की रेकी करने के साथ किसी बड़ी घटना की साजिश को अंजाम देने का भी इनपुट मिला था। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रीय हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर के अलावा अन्य स्थानीय लोगों से भी जानकारी एकत्रित की और संयुक्त रूप से इलाके की तलाशी शुरू कर दी। 

SSP मुजफ्फरनगर ने बताया कि सुबह से आरंभ प्रक्रिया आधे दिन से अधिक चली। इस दौरान पुलिस को एक बाइक आती नज़र आई। बाइक पर 2 संदिग्ध सवार थे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर दोनों बाइक सवार फायरिंग करने लगे और सड़क के किनारे खेतों की ओर भागने लगे। कुछ दूर जा कर दोनों संदिग्ध गन्ने के खेत में छिप गए, जिसे पुलिस ने घेर लिया। यहाँ पुलिस ने संदिग्धों को सरेंडर करने को कहा, मगर वे फायरिंग करते रहे।

SSP के अनुसार, आरोपियों की गोलीबारी में थाना प्रभारी शाहपुर घायल हो गए। आखिरकार पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली से एक आरोपित जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद जख्मी आरोपित ने दम तोड़ दिया। वहीं, एनकाउंटर के दौरान दूसरा संदिग्ध भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुईं हैं। मृतक आरोपित के बारे में पता लगाने पर उसकी शिनाख्त राशिद उर्फ़ सिपहिया उर्फ़ चलता-फिरता के तौर पर हुई।

राशिद को लूट, हत्या और डकैती जैसे कई अपराधों में शामिल बताते हुए SSP ने उसमें सबसे चर्चित मामला क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ, फूफा और एक अन्य रिश्तेदार की हत्या बताया। पुलिस अब आस-पास के जिलों से भी राशिद का आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच रही है। पुलिस का कहना है कि सारी जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एनकाउंटर में जख्मी हुए थाना प्रभारी शाहपुर को SSP ने खतरे से बाहर बताते हुए उनका अस्पताल में उपचार करवाए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोलियाँ बरामद कर ली हैं।

बंगाल में लगातार क्यों हो रही भाजपा नेताओं की हत्याएं ? CM ममता के शासन पर उठ रहे सवाल

हरियाणा: छुट्टी मिलने के बाद भी क्यों धरने पर बैठ गया पुलिस कर्मचारी ?

हरियाणा: तेज रफ़्तार बन गई युवक की जान की दुश्मन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -