बुद्ध पूर्णिमा: आज राशि के अनुसार करें दान, बन जाएंगे सारे काम
बुद्ध पूर्णिमा: आज राशि के अनुसार करें दान, बन जाएंगे सारे काम
Share:

आप सभी को बता दें कि इस बार अद्भुद संयोग के कारण बुद्ध पूर्णिमा का महत्व और बढ़ गया है और इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं. ऐसे में कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव और हनुमान की पूजा का विशेष महत्व होता है. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज के दिन आप अपनी राशि के अनुसार क्या दान कर सकते हैं. आइए जानते हैं. 

1. मेष राशि - इस राशि के जातक को आज के दिन प्याऊ लगवाना चाहिए और कोशिश करें आप इस दिन गरीबों में मटके का दान करें.

2. वृषभ ​राशि - इस राशि के जातक जरूरतमंदों को चप्पल और जूते दान दे सकते हैं.

3. मिथुन राशि - इस राशि के जातक गरीबों में फल का दन करें. खास कर पानी वाले फल .

4. कर्क राशि - इस राशि के जातकों को छाता दान करें.

5. सिंह राशि - इस राशि वालों को इस दिन गरीबों में चने और जौ का सत्तू दान करें.

6. कन्या राशि - इस राशि वालों को बच्चों को खास कर अनाथालय में जा कर पंखा, कूलर, पानी वाला कूलर का दन करना चाहिए.

7. तुला राशि - इस राशि के जातक राह में या पार्क में पेड़ लगाएं. याद रखें ये पेड़ छायादार होने चाहिए.

8. वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों को इस दिन मिट्टी के घड़े के ऊपर पानी वाले फलों को रख कर दान करना चाहिए.

9. धनु राशि - इस राशि के जातक किसी भी मंदिर के बाहर जल स्रोत या पानी वाला कूलर की व्यवस्था करें.

10. मकर राशि - इस राशि वालों को पशुओं और पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था करनी चाहिए. कम से कम अपने घर में जरूर करें.

11. कुंभ राशि - इस राशि के जातकों को गरीब लोगों में कॉटन के कपड़े का दान करना शुभ होगा.

12. मीन राशि - इस राशि के जातक मंदिर या धर्मस्थलियों पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पानी और भोजन खिलाएं.

बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने हरिद्वार पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

आज है बुद्ध पूर्णिमा, इस तरह मनाते हैं बौद्ध धर्म के लोग

यहाँ जानिए बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -