ग्रह चाल: इन 4 राशियों पर बहुत बुरा पड़ेगा असर, हो सकता है एक्सीडेंट
ग्रह चाल: इन 4 राशियों पर बहुत बुरा पड़ेगा असर, हो सकता है एक्सीडेंट
Share:

29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं गुरु स्वराशि मीन में गोचर करेंगे और मंगल इन दिनों वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले 4 जनवरी 2022 तक मंगल इस राशि में स्वग्रही होकर उपस्थित रहेंगे। कहा जा रहा है दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जी दरअसल सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। उसके बाद 8 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद 10 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। कहा जा रहा है उक्त चार ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। इसी के साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रह चालों का असर 4 राशियों पर बुरा होगा। आइए जानते हैं उनके बारे में।

इन राशिवालों के लिए बहुत बुरा होगा साल 2022, है मुसीबत ही मुसीबत

कर्क : आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र गोचर कर रहा है। इससे नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा व्यापार में हानि होगी। जीवनसाधी से दूरियां बढ़ेगी और मन में दुविधा रहेगी। प्रेम संबंध को लेकर सतर्क रहें। कोई भी निर्णय लेते समय बहुत सावधानी बरत सकते हैं। समय बुरा है।

सिंह : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है जिसके चलते कार्य स्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी संबंध सामान्य नहीं होंगे। खर्चे बढ़ जाएंगे और परिवार में तनाव का महौल रहेगा। समय बुरा है सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला : अचानक से खर्चे बढ़ जाएंगे। आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा। व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में तनाव पैदा होगा और करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से होने की आशंका है। ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आंखों में समस्या पैदा हो सकती है। कार्यस्थल पर माहौल अच्‍छा नहीं है। समय बुरा है। आने वाले दिनों में आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

इन 4 राशिवालों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की, बदलने वाली है ग्रहचाल

मेष और वृषभ राशिवालों के लिए बहुत खास होगा साल 2022, जानिए यहाँ सब कुछ

इन राशियों के लिए बेहद शुभ साल 2022, रहेगी गुरु कृपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -