मंदोदरी से लेकर तपस्या तक बनकर रश्मि देसाई ने जीता फैंस का दिल
मंदोदरी से लेकर तपस्या तक बनकर रश्मि देसाई ने जीता फैंस का दिल
Share:

टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई का जन्मदिन 13 फरवरी को आता है। आज वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं। रश्मि को लाखो लोग पसंद करते हैं। वह आज लाखों लोगों के दिलों की धड़कन है। वैसे रश्मि ने अपने टीवी करियर की शुरुआत में नहीं सोचा था कि वह इतनी मशहूर होंगी। उन्होंने रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया था। इसी शो के जरिये उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद उन्होंने बिग बॉस के घर में आकर सभी के दिलों में जगह बना ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

अब वह एक मशहूर अदाकारा बन चुकीं हैं। रश्मि कई रियलिटी शो जैसे; नच बलिए, खतरों के खिलाड़ी, आदि में भी अपना दम दिखा चुकीं हैं। आज वह टेलीविजन की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। परी हूं मैं शो में भी रश्मि को खूब प्यार मिला था लेकिन असली फेम उन्हें मिला शो उतरन से। इस शो में उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया और वह मशहूर हो गईं।

आज उनके लाखों दीवाने हैं। रश्मि का आखिरी शो दिल से दिल तक रहा जहाँ उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा हालाँकि दोनों ने साफ़ कर दिया कि दोनों के बीच कुछ नहीं है। रश्मि के आखिरी रियल्टी शो के बारे में बात करें तो वह बिग बॉस था जहाँ से निकलने के बाद वह अपनी निजी जिंदगी के चलते भी चर्चाओं में रहीं थीं। आपको बता दें कि रश्मि ने टीवी एक्टर नंदिश संधू संग शादी की थी लेकिन साल 2016 में दोनों अलग हो गए। फिलहाल रश्मि को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। 

बंगाल चुनाव: भाजपा की तरफ से कौन होगा CM फेस ? गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और MLA सुजान सिंह पठानिया ने कहा दुनिया को अलविदा

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों ने अपनी जान गवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -