सलमान खान की फिल्म में नजर आ सकते है रैपर हनी सिंह
सलमान खान की फिल्म में नजर आ सकते है रैपर हनी सिंह
Share:

हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh)अब बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम बन चुका है। लेकिन काफी दिनों से वो मूवी में दिखाई नहीं दे रहे है। अभी हाल में आईफा 2022 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें हनी सिंह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ दिखाई दिए थे। इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया। इस वीडियो के सामने आने के उपरांत फैंस दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखना चाह रहे है खबरों कहना है कि फैंस का ये सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। हनी सिंह जल्द ही सलमान खान की साथ दिखाई देने वाले है। 

भाईजान में हुई हनी सिंह की एंट्री: हर किसी का सपना होता है कि वो बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ किसी मूवी में काम करने वाले है। सलमान कई नए स्टार्स को अपनी मूवीज में मौका भी देते हुए दिखाई देते है। अब इसमें हनी सिंह का नाम भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'भाईजान' में हनी सिंह दिखाई देने वाले है। कहा जा रहा है मूवी गानों की जिम्मेदारी हनी सिंह और श्रीदेवी प्रसाद को सौंपी चुकी है। दोनों फिल्म भाईजान में मिलकर धमाल मचाते हुए दिखाई देने वाले है। इतना ही नहीं देवी श्री प्रसाद और हनी सिंह पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करते हुए दिखाई देने वाले है। इन दोनों का साथ देखने का फैंस का सपना बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। 

 

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान: मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सलमान खान जल्द ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाले है। वो अपनी फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली में लीड रोल में नजर आ सकते है। जिसके साथ साथ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो करने वाले है। 

मिर्जापुर के गुड्डू भैया की बहन डिम्पी को देख दीवाने हो जाएंगे आप

गाने में डेब्यू के लिए हैं तैयार मनप्रीत कौर कैली

सामंथा ने करण जौहर को दुखी शादियों के लिए बोला दोषी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -