दोस्ती में दगा : सहेली ने करवा दिया बलात्कार
दोस्ती में दगा : सहेली ने करवा दिया बलात्कार
Share:

झज्जर(हरियाणा)। हरियाणा में दोस्ती का रिश्ता उस समय कलंकित हो गया जब एक लड़की ने 10वी क्लास में पढ़ने वाली अपनी ही सहेली को दो हैवानो के हवाले कर दिया। लड़की के साथ दो लोगो ने बलात्कार किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

मामला झज्जर जिले के गांव दुलीना गांव का है। यहां 10वी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित लड़की के साथ मंगलवार के दिन यह घटना घटी। लड़की को किसी और ने नही बल्कि उसी की सहेली ने धोखा दिया। पीड़ित छात्रा की सहेली उसे किसी बात के बहाने से गांव के बाहर लेकर गई। गांव के बाहर सहेली के परिचित आरोपी लड़के पहले से ही घात लगाए कार में मौजूद थे। पीड़िता ने कल्पना भी नही की थी कि उसके साथ इतना भयानक अंजाम होने वाला है। आरोपियों ने लड़की को कार के भीतर जबरन बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया। पीड़ित लड़की की हालत अधिक गंभीर होने की वजह से उसे रोहतक रैफर किया गया। वही पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया।पीड़ित परिजनों का आरोप हैं कि उनकी बेटी को उसकी सहेली ने आरोपियों के हवाले किया है। वही पुलिस के मुताबिक मामले की जाँच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

डेढ़ साल से 8 शिक्षक मिलकर नोच रहे थे नाबालिग बच्ची की आबरू

महिला चिल्लाई नहीं इसलिए रेप नहीं किया गया - कोर्ट

एक देश ऐसा भी, जहाँ रेप करने वाले से ही करवा दी जाती है यहाँ लड़की की शादी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -