कई दिनों तक दुष्कर्म का शिकार होती रही नाबालिग, ग्रामीणों ने आरोपी का किया ये हश्र
कई दिनों तक दुष्कर्म का शिकार होती रही नाबालिग, ग्रामीणों ने आरोपी का किया ये हश्र
Share:

पिंजौर : हरियाणा में बढ़ते अपराध की वजह से अब राज्य के ग्रामीण इलाको की बेटियां भी सुरक्षित नही है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला क्षेत्र के गांव खेड़ावाली लेही में सामने आया है। यहां बदनीयत के एक शख्स ने अपने ही गांव की एक 13 वर्षीय लड़की को बरगालाकर अगवा कर लिया। कई दिनों तक उसे हवस का शिकार बनाते रहा। किसी तरह लड़की उस वहशी दरिंदे के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुची और अपनी आपबीती सुनाई। लड़की की बात सुनकर घरवालो के पैरो तले से जमीन खिसक गई। उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया था।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली। इतना ही नही गांव वालो ने उसका सिर मुंडवाकर जुटे की माला पहनकर पुरे गांव में जुलुस निकाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज़ कर उसे सलाखों के पीछे पंहुचा दिया। जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को आरोपी हरमेश उर्फ़ हैप्पी ने लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किया और उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।

लड़की के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज़ करवाई इसी बिच लड़की अचानक आरोपी की गिरफ्त से छूटकर घर आ गई। इसके बाद घटना के बारे में जानकर ग्रामीण भड़क उठे और आरोपी को खोजकर उसकी तबियत से धुलाई कर दी। भरे गांव में उसका मुंह काला कर जुलुस निकाला ताकि फिर कोई ऐसा न करे। इसके बाद लोगो ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के साथ केस दर्ज़ कर उसे न्यायिक हिरासत में लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -