छुट्टियां मनाने आई ब्रिटिश युवती के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छुट्टियां मनाने आई ब्रिटिश युवती के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Share:

वाशिंगटन: एक रिसॉर्ट टाउन में छुट्टियां मनाने आई 22 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बीच पर दुष्कर्म किया गया। ब्रिटिश लड़की ने कहा है कि फ्रांसीसी नागरिक ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। ये घटना 8 अगस्त को स्पेन के मजोरका आइलैंड के महालुफ शहर में हुई। युवती ने आरोप लगाया कि हमलावर ने धमकी दी थी कि यदि उसने विरोध किया तो उसे समुद्र में डुबोकर मार देगा। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच नागरिक ने घटना का वीडियो बना लिया था और उसे स्नैपचैट पर भी डाल दिया था। किन्तु बाद में उसने पुलिस से पूछताछ में उसने कहा कि वीडियो नहीं बनाया गया और युवती के साथ 'सहमति से संबंध' बने थे। बता दें कि आरोपी व्यक्ति और लड़की एक ही 4 स्टार होटल में रुके हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। वहीं, मजोरका आइलैंड के अखबार Ultima Hora की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात साथ बिताने के बाद दोनों के बीच सहमति से सेक्स हुआ। 

वहीं डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जांच से संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि लड़की कुछ सामान खरीदने के लिए फ्रांसीसी नागरिक के साथ गई थी जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ। लड़की ने कभी भी सेक्स के लिए सहमति नहीं दी थी। आइलैंड के सिविल गार्ड्स के प्रवक्ता ने बताया है कि एक फ्रांसीसी युवक को संदिग्ध दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी की आयु भी 22 वर्ष है। इस मामले में बंद कमरे में सुनवाई भी की गई. इस दौरान पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया था. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी को जेल भेजा गया या फिर उसे जमानत मिली. 

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को कोठे पर बेचा, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

ठंडे पकोड़े देखकर सास के ऊपर भड़का दामाद और फिर...

नौ महीने की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को मिली मौत की सजा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -