ऊबर कैब रेप पीड़िता ने वापस लिया अपना केस
ऊबर कैब रेप पीड़िता ने वापस लिया अपना केस
Share:

कैलिफोर्निया : दिल्ली में ऊबर कैब के चालक द्वारा बलात्कार किए जाने के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल इस महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। शिकायत वापस लेने के बाद कंपनी और चालक को बड़ी राहत मिली है। दरअसल दोनों पक्षों द्वारा अपनी-अपनी फीस स्वयं ही भरी जाएगी। न्यायालय में दायर किए गए दस्तावेजों में इस बात का कोई उल्लेख नहीं किया गया कि आखिर किन कारणों के चलते इसे वापस लिया गया। दअसल महिला ने अमेरिकी अदालत में शिकायत दर्ज की थी जिसे उसने वापस ले लिया।

उल्लेखनीय है कि महिला द्वारा ऊबर के विरूद्ध नाॅदर्न डिस्ट्रिक्ट आॅफ कैलिफोर्निया की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया गया कि ऊबर के चालको के बारे में सही तरह से जांच पड़ताल नहीं की जाती  है। जिस कारण महिला धोखाधड़ी के कारण यौन उत्पीड़न की शिकार हुई। हालांकि महिला ने मुआवजे की मांग की थी लेकिन बाद में उसने प्रकरण ही वापस ले लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -