'बलात्कार' पर अशोक गहलोत का शर्मनाक बयान, 'निर्भया' की माँ ने कांग्रेस नेता को जमकर लताड़ा
'बलात्कार' पर अशोक गहलोत का शर्मनाक बयान, 'निर्भया' की माँ ने कांग्रेस नेता को जमकर लताड़ा
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम और दिग्गज कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने बलात्कार को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया है। जिसके बाद भाजपा सहित अन्य सियासी दल,  गहलोत पर हमलावर हो गए हैं। अब, रेप पीड़िता निर्भया की मां आशा देवी ने भी CM अशोक गहलोत के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि ये बेहद शर्मनाक बयान है, ये दर्दनाक है, खासकर उन परिवारों और लड़कियों के लिए, जो इस प्रकार की जघन्य अपराधों की शिकार हुई हैं। आशा देवी ने कहा कि गहलोत ने निर्भया का मजाक उड़ाया। यह कानून उनकी सरकार ने ही बनाया था। 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित राज्य के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह बेतुका बयान देते हुए कहा था कि निर्भया कांड के बाद दोषियों के लिए फांसी का कानून आ गया, जिसके कारण बलात्कार के बाद हत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गहलोत ने कहा था कि देश में दिख रहा ये खतरनाक चलन चिंता का विषय है। बता दें कि बलात्कार के मामले में राजस्थान पूरे देश में पहले नंबर पर बना हुआ है। यहां सर्वाधिक बलात्कार के केस सामने आ रहे हैं। गहलोत के विवादित बयान पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि प्रावधान आने से पहले भी लड़कियों का क़त्ल कर दिया जाता था। यह अपराधियों का समर्थन करने की CM गहलोत मानसिकता को प्रदर्शित करता है, जबकि पीड़ितों के प्रति उनके मन में जरा सी भी सहानुभूति नहीं है। कानून बुरा नहीं है, लोगों की मानसिकता बुरी है, उन्हें (गहलोत को) माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उधर, चारों तरफ आलोचना होने के बाद भी अशोक गहलोत अपने बयान को सही ठहरने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। गहलोत ने कहा है कि मैंने जो बताया है, वह सच्चाई है। भाजपा मेरी टिप्पणी को मुद्दा बना रही है। सीएम गहलोत के बयान पर विवाद बढ़ गया और भाजपा ने भी निशाना साधा है। BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 'गहलोत ने बलात्कारियों को नहीं, बल्कि सख्त दुष्कर्म कानूनों को दोषी ठहराया। भाजपा नेता ने आगे कहा कि, निर्भया के बाद कानून सख्त होने से दुष्कर्म से जुड़ी हत्याएं बढ़ीं। ऐसा पहला बयान नहीं। उन्होंने यह भी कहा है कि दुष्कर्म के अधिकतर केस फर्जी हैं। गहलोत के मंत्री ने कहा मर्दों का प्रदेश है इसलिए बलात्कार होते हैं' लेकिन प्रियंकाजी चुप हैं?'। 

गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर CM शिंदे ने उठाया ये बड़ा कदम

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए कई राज्यों के CM, भूपेश बघेल ने की ये मांगे

'देश में लोकतंत्र सांस लेने के लिए कर रहा संघर्ष': कांग्रेस नेता चिदंबरम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -