इंसाफ न मिलने से परेशान रैप पीड़िता आत्महत्या के लिए चड़ी पानी की टंकी पर
इंसाफ न मिलने से परेशान रैप पीड़िता आत्महत्या के लिए चड़ी पानी की टंकी पर
Share:

लखनऊ : पिछले कई महीनों से न्याय के लिए भटक रही एक दुष्कर्म पीड़िता को DGP के आदेश के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा। इससे परेशान होकर वह गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे सिविल अस्पताल में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसकी सूचना सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पीड़िता को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक क्रेन भी मंगाई गई,लेकिन इससे भी कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों द्व महिला को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा और इलाज लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के मुताबिक, वह न्याय की गुहार लगाने ले लिए राजधानी पहुंची और 19 मई को सबसे पहले लिखित शिकायती पत्र राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक को दिया।

उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मेडिकल कराकर फैक्स के माध्यम से आंबेडकर नगर SP और फैजाबाद DIG को धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसका बयान दर्ज नहीं किया गया। ज्ञात हो की दरिंदगी पीड़ित गर्भवती महिला इसके बाद 6 जून को न्याय के लिए हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठी थी। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अंबेडकर नगर जिले के दांदूपुर गांव की रमा (परिवर्तित नाम) पिछले साल बलात्कार किया गया।

ये वारदात तब हुई जब वो शाम के समय वह शौच के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही विनोद दुबे, गोविंद कुमार और लल्लू वर्मा उर्फ रणजीत ने लाल रंग की बोलेरो से आए और उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे अकबरपुर की तरफ टांडा रोड पर जोलैहा गांव के पास कांशीराम आवासीय कालोनी के सुने मकान में ले गए। यहां तीनों ने तीन माह तक उसे बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

गर्भवती होने पर उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर अकबरपुर के अमन अस्पताल ले गए, वहां 10 हजार रुपये में उसका गर्भपात करा दिया। कुछ दिन बाद उन्होंने उसे फिर अपनी हवस का शिकार बनाया और दोबारा गर्भवती होने पर उसे छोड़कर भाग गए। अब पुलिस अधिकारीयों से हुई बातचीत में उन्होने मामले में जल्द ही कोई कार्रबाई का आश्वासन दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -