65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Share:

सीधी/ब्यूरो। जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने शराब पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

आरोपियों ने महिला के गुप्त अंगों को चोट भी पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सीधी पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को पकड़ लिया है।

मामले को लेकर पुलिस बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके पहले दोनों ने जमकर शराबखोरी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है। बताया गया, आरोपित महिला को पहले से जानते थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।

भोपाल में मचा हड़कंप, क्लोरीन गैस लीक होने से आफत में पड़ी कई लोगों की जान

भोर घाट (Bhor Ghat) के प्राचीन मार्ग का विकास किस राजवंश ने किया था?

नए कॉम्पेक्ट के साथ पेश की गई Honda की ये नई कार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -