18 वर्षीय लड़की का बलात्कार कर दरिंदे ने फेंक दिया फ्लाईओवर से नीचे, जाँच में जुटी पुलिस
18 वर्षीय लड़की का बलात्कार कर दरिंदे ने फेंक दिया फ्लाईओवर से नीचे, जाँच में जुटी पुलिस
Share:

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ शुक्रवार शाम 18 वर्षीय लड़की के बलात्कार कि वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने बलात्कार के पश्चात् लड़की को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। हालांकि पीड़िता की जान बच गई लेकिन वो गंभीर तौर पर चोटिल है उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि लड़की चिकित्सकीय परीक्षण के लिए तैयार नहीं हो रही है।

शनिवार को छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने अपने साथ एक व्यक्ति द्वारा बलात्कार किए जाने और घटना के समय दो अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति का दावा किया है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान हैं तथा वह बयान देने से बच रही है तथा चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भी तैयार नहीं हो रही है।

अजय कुमार ने बताया कि लड़की के साथ अज्ञात जगह दुष्कर्म किया गया तथा फिर फ्लाईओवर से नीचे फेंका गया। हालांकि, उसके शरीर पर गंभीर चोट नहीं है। मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस टीम घटना स्थल पर जाकर छानबीन कर रही है। मामले में महिला का बयान न मिलने से तहकीकात में देरी हो रही है। 

मालिक का कुर्ता खींचकर ऐसी जगह ले गया कुत्ता, पहुंचे तो हर किसी की फ़टी रह गई आँखे

फोटो खींचने के लिए मोबाइल दोस्त को देकर नर्मदा में कूदा शख्स, हो गई दर्दनाक मौत

युवक का क़त्ल कर शव के किए कई टुकड़े, दिल दहला देगी MP की ये घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -