मथुरा में बहन के साथ रेप करने वाले आरोपी को 7 साल जेल और 25 हजार जुर्माना
मथुरा में बहन के साथ रेप करने वाले आरोपी को 7 साल जेल और 25 हजार जुर्माना
Share:

मथुरा। भगवान् श्री कृष्ण की जन्मभूमि में बलात्कार की शर्मनाक हरकत करने वाले एक व्यक्ति को  मथुरा जिले की पोक्सो कोर्ट ने  7 साल की कैद की सजा सुनाई है। इस व्यक्ति पर एक नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। 

दरअसल गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने करीब तीन साल पहले स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि उसके जेठ के बेटे ने उनकी नौ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया था। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी लड़का रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है फिर भी उस  पर बुरी नजर रखता था. और  मौका पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहता है। 

इस मामले की सुनवाई के बाद  मथुरा जिले की पोक्सो कोर्ट ने आरोपी लड़के को  सात साल जेल और 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई पोक्सो की विशेष अदालत में अपर जिला जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने की थी। आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में पुरे देश में बलात्कार की घटनाओं में चिंताजनक इजाफा हुआ है। 

ख़बरें और भी 

दिल्ली दुष्कर्म: आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर फेंके पत्थर, 10 पुलिसकर्मी घायल

दरिंदे ने बच्ची को हवस का शिकार बनाकर पानी में डुबोया

बंदूक की नोक पर 15 वर्षीय नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -