लोकल ट्रेन में महिला के साथ रेप का प्रयास
लोकल ट्रेन में महिला के साथ रेप का प्रयास
Share:

मुंबई : एक बार फिर मुंबई में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। मुंबई की ट्रेनों में सुरक्षा की मांग बढ़ने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रांड रोड़ स्टेशन से चर्नी रोड़ स्टेशन के मध्य लोकल ट्रेन में बलात्कार की घटना सामने आई है। इस दौरान रात करीब 11.08 बजे ग्रांट रोड़ क्षेत्र में एक लड़का रेल की महिला बोगी में चढ़ गया यह महिला बोगी सेकंड क्लास श्रेणी की थी। इस दौरान महिला कोच में अकेली थी।

अवसर मिलते ही लड़के ने उसके परिधान फाड़ दिए जब लड़की ने शोर - शराबा मचाया तो आरोपी रेल रूकने पर कूदकर भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़का चर्नी रोड़ स्टेशन पर कूद गया था। घटना के बाद दूसरे यात्री द्वारा पीडि़त लड़की को मरीन लाईंस स्टेशन पर ले जाया गया।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा घटना को लेकर चार्ज बुक कर लिया गया, लेकिन चर्चगेट में जीआरपी में प्रकरण दर्ज करने को कहा गया। जिसके बाद वह महिला चर्चगेट पहुंची। यहां कर्मचारी ने उसे ओढ़ने के लिए एक चादर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में रेलवे ऐक्ट 162 और 145-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -