फिर कार में बलात्कार के प्रयास
फिर कार में बलात्कार के प्रयास
Share:

बेंगलुरू: बेंगलुरू में एक युवती को बलात्कार के प्रयासों का सामना करना पड़ा। हालांकि लड़की द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे सड़क पर फैंककर भाग गए। दरअसल चलती कार में लड़की के साथ ऐसा प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोरमंगला के बीडीए काॅम्पलेक्स में 20 वर्ष की लड़की के साथ कुछ लड़कों ने बलात्कार का प्रयास किया।

लड़की का मित्र वहां खड़े होकर चर्चा कर रह था। इस दौरान लड़की के मित्र के अन्य परिचित युवक भी पहुंचे और तीनों ही वहां खड़े होकर उस लड़की से चर्चा करते रहे। मगर कुछ ही देर में इन लड़कों ने इस लड़की को कार में बैठाया और फिर चलती कार में उसके साथ अश्लील हरकत प्रारंभ कर दी।

उस लड़की ने शोर मचाया। इस पर लड़कों ने लड़की के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। कुछ ही देर में लड़के उसे सड़क के समीप धक्का देकर भाग निकले। धनंजय, रंजीत पुजारी और नितिन शेट्टी को पकड़ लिया गया है। ये तीनों ही व्यवसायी हैं। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -