एक्सीडेंट का शिकार हुए रणवीर सिंह, वीडियो हो रहा वायरल
एक्सीडेंट का शिकार हुए रणवीर सिंह, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन अपने ड्रेस और अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वहीँ अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल बीते गुरुवार को मुंबई में उनका एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है इस दुर्घटना में ना तो उनकी गाड़ी को कोई नुकसान हुआ, ना ही उन्हें कोई चोट लगी लेकिन हाँ इस दौरान पैपराजी को उनकी कुछ और नई तस्वीरें खींचने का मौका जरूर मिल गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

अब इस समय उनकी नयी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में रणवीर एक्सीडेंट के बाद अपनी गाड़ी की हालत देखते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं वह बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। जी दरअसल यह दुर्घटना उनके साथ तब हुई जब रणवीर डबिंग का काम पूरा करने के बाद अपने घर के लिए लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी के पीछे आ रहा एक बाइक सवार उनकी मर्सडीज SUV से टकरा गया।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर गाड़ी से उतरकर जाते हैं और कितना डैमेज हुआ है ये चेक करते हैं। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ इस बात की तसल्ली करने के बाद रणवीर वापस जाकर गाड़ी में बैठ जाते हैं। आप सभी देख सकते हैं इस दौरान रणवीर स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट पर ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने अपने सिर पर ब्लैट कैप लगाई हुई है और पिंक कलर के स्पोर्ट शूज पहन रखे हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं।

पत्नी का जन्मदिन भूलने पर शत्रुघ्न सिन्हा को पड़ती है मार, खुद खोला राज

क्या हैं आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल

तमिलनाडु के बच्चों में एमआईएस-सी की रिपोर्ट आई सामने, गंभीर हो सकता है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -