प्यार, लालच और इमोशन पर आधारित है 'तख़्त' : रणवीर सिंह
प्यार, लालच और इमोशन पर आधारित है 'तख़्त' : रणवीर सिंह
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म तख्त उनके करियर की अहम फिल्म साबित होगी। रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम कर रहे हैं। रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह ने कहा कि 'तख्त' भी उनके करियर की अहम फिल्मों में से एक रहेगी। इसकी वजह यह है कि फिल्म की कहानी बेहद खास है। रणवीर ने बताया कि वह पहले कलाकार थे, जिन्हें करण जौहर ने यह फिल्म ऑफर की थी। करण जब उनके पास यह फिल्म लेकर गए तो रणवीर ने कहा कि मैंने उस दिन एक अलग ही करण जौहर को देखा। इससे पहले मैंने करण को कभी उस रूप में नहीं देखा था।

हंसी मजाक के पीछे सीरियस फिल्म मेकर है

रणवीर ने बताया कि करण कभी खुद को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह हमेशा मस्ती मजाक में रहते हैं। लेकिन बात जब फिल्मों की आती है तो इस हंसी मजाक वाले इंसान के पीछे भी एक बहुत ही सीरियस फिल्म मेकर हैं, करण एक जीनियस हैं, वह जो भी करते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। करण इसे कमाल तरीके से बनाएंगे। रणवीर कि माने तो 'तख्त' भी एक फैमिली ड्रामा फिल्म ही होगी और करण फैमिली के साथ डील करने में माहिर हैं। 'तख्त' प्यार, लालच, इमोशन जैसी चीजों पर ही आधारित होगी।

सोनम ने इतने निराले अंदाज़ में पापा अनिल को किया बर्थडे विश

परिवार संग छुट्टियां मनाने निकले अजय, इस ख़ास लुक में नजर आई काजोल

अक्षय समेत इन बॉलीवुड सितारों ने सरकार के इस कदम का किया स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -