सुपरहीरो बने रणवीर
सुपरहीरो बने रणवीर
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर ​सिंह अपनी अलग स्टाइल के लिए जाने  जाते हैं। वे कुछ अजीबो—गरीब ड्रेस पहनते हैं, तो कभी बहुत ही अलग हेयरस्टाइल कैरी करते हैं। रणवीर की यह स्टाइल कुछ ऐसी होती है कि लोगों को हंसी आ जाती है, लेकिन रणवीर सिंह हैं कि मानते ही नहीं। अब हाल ही में उन्होंने फिर से ऐसा कुछ कर दिया, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए। 

खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयार की है। इस फोटो में उन्होंने सुपरहीरो की ड्रेस पहनी हुई है। इस फोटो में उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में कमिंग सून लिखा है। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि हो सकता है रणवीर कोई सुपरहीरो वाली फिल्म करने वाले हों। खैर अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिली है कि रणवीर सिंह ऐसी कोई फिल्म करने वाले हैं। उनका यह गेटअप उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह इस फोटो पर खूब फनी कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो में रणवीर सिंह पैरों में क्रिकेट पैड पहने हैं और हाथ में उन्होंने पेट्रोल की पाइप ली हुई है। उनकी इस फोटो को देखकर एक फॉलोअर ने लिखा, पेट्रोल सस्ता मिलेगा क्या? ऐसे ही कुछ और कमेंट उनकी तस्वीर पर आ  रहे हैं। 

 


बता दें कि रणवीर सिंह इस समय रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग में  बिजी है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण से उनकी शादी की चर्चाएं भी आ रही हैं। खबरें हैं कि दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। 

ये भी पढें—

फिल्म प्रमोशन के लिए आ गया 'रोहित शेट्टी का हीरो'

Video: रणवीर के बर्थडे पर झूमने लगी दीपिका

VIDEO : अपने बर्थडे पर ये क्या कर बैठे रणवीर...

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -