इंडिया की ऐतिहासिक जीत को दिखाता है '83' का नया गाना बिगड़ने दे
इंडिया की ऐतिहासिक जीत को दिखाता है '83' का नया गाना बिगड़ने दे
Share:

कबीर खान (Kabir Khan) द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ (Film 83) का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म निश्चित रूप से 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है जो भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत (1983 World Cup) के ऊपर बनी है। आपको बता दें कि फिल्म ’83’ का नया गाना सिचुएशनल हैं और फिल्म के परिवेश के साथ पूरी तरह मेल खाता है। इस फिल्म का इंस्पायरिंग सॉन्ग ‘लहरा दो’ (Lehro Do) लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म से एक अन्य गाना ‘बिगड़ने दे’ (Bigadne De) लॉन्च कर दिया है। इस गाने में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अन्य प्रतिभाशाली कलाकार फुल ऑन मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि इस गाने को सिंगर बेनी दयाल द्वारा गाया गया है और प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध है। यह गीत भारतीय क्रिकेट टीम की भावना को प्रदर्शित करता है, जिसे रणवीर सिंह और उनकी टीम द्वारा अच्छी तरह से चित्रित किया गया है। आपको बता दें कि ‘बिगड़ने दे’ इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया की तैयारी और पर्दे के पीछे की मस्ती को बताता है। यह गाना दर्शता है कि कैसे भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1983 में मस्ती करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था। आप सभी को पता ही होगा रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

वहीं उनके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी।

छलका पंकज त्रिपाठी का दर्द, बोले- 'मैं इंसान हूँ मुझे बुरा लगता है'

रिलीज से पहले बढ़ी रणवीर सिंह की फिल्म '83' की मुश्किलें, मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

फिल्म '83' के ट्रेलर ने कायम किया नया रिकॉर्ड, रोहित शेट्टी ने अनोखे अंदाज में दी रणवीर सिंह को बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -