VIDEO : अपने बर्थडे पर ये क्या कर बैठे रणवीर...
Share:

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार रणवीर सिंह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर सिंह अक्सर की अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। उनकी मस्ती की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन रणवीर ने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा कर दिया कि उनके फैंस भी चौंक गए ​कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि रणवीर ने यह कदम उठा लिया। 

सोशल मीडिया पर रणवीर के  बर्थ डे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत रणवीर के केट काटने से होती है। इसके बाद वह वीडियो में अपनी फिल्म गली ब्यॉय की टीम के साथ दिखाई देते हैं। वीडियो में साफ तौर पर रणवीर को यह कहते सुना जा रहा है कि यह लड़का मेरे बर्थडे का गाना नहीं गा रहा है, तो मुझे क्या खुद इसे गाना पड़ेगा। इसके बाद रणवीर 'हैप्पी बर्थ डे टू यू' गाना गाते सुनाई देते हैं।  वीडियो में उनके साथ दिख रहा लड़का भी गाता है।  इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस रणवीर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वैसे रणवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने उनके लिए बर्थ डे प्लान बनाया है और वह आज रात उन्हें सरप्राइज देने वाली हैं। 

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही इस साल उनकी गली ब्यॉय भी रिलीज होने वाली है। फिलहाल हम तो यही कहेंगे कि रणवीर किसी ने आपके लिए बर्थ डे सांग नहीं गाया, लेकिन हम गा देते हैं 'हैप्पी बर्थडे टू यू रणवीर, हैप्पी बर्थ डे टू यू'

B'DAY SPECIAL : इस दिन आएगी रणवीर की ये नई फिल्म

B'DAY SPECIAL : इस एक्ट्रेस की बेटी से रणवीर के रहे हैं संबंध

B'DAY SPECIAL : चाय पिलाते—पिलाते हीरो बन गए रणवीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -