#Repost @vogueindia with @repostapp. ・・・ These #TwoCool #BFFs for a lifetime #IndiaCool

A video posted by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Video : दीपिका के बेस्ट फ्रेंड ने तोड़ा दीपिका का दिल
Share:

डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगती है। दर्शक इनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है। दीपिका और रणवीर की केमिस्ट्री सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बहुत अच्छी लगती है। रणवीर और दीपिका की दोस्ती के बारे मे सभी जानते है।  

रणवीर से पूछा गया कि दीपिका आपकी बहुत अच्छी दोस्त है तो रणवीर ने कहा कि नहीं दीपिका मेरी अच्छी दोस्त नहीं है। रणवीर का यह जवाब सुनकर दीपिका का चेहरा पूरी तरह से उतर गया। इस बात को इतना ज्यादा सिरियस लेने की जरूरत नहीं है। यह तो सिर्फ डबस्मैश की कहानी है। रणवीर ने इसका एक वीडियो बनाकर अपने फैंस के लिये इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आप जब इस वीडियो को देखोगे तो आप अपनी हंसी ही नहीं रोक पाओगे। यह वीडियो बहुत ही मजेदार है। 

रणवीर और दीपिका आपको 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म मे साथ दिखाई देने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे है। इस फिल्म मे प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार मे है। फिल्म मे रणवीर ने बाजीराव और प्रियंका ने बाजीराव की पत्नी की भूमिका निभाई है। दीपिका फिल्म मे बाजीराव की प्रेमिका मस्तानी के रूप मे दिखाई देने वाली है। 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -