छोटे से बच्चे ने जीता रणवीर सिंह का दिल, वीडियो शेयर कर बोले एक्टर- ये बच्चा मेरी आत्मा...
छोटे से बच्चे ने जीता रणवीर सिंह का दिल, वीडियो शेयर कर बोले एक्टर- ये बच्चा मेरी आत्मा...
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं। वो जहां भी जाते हैं तहलका मचाते हैं। उनकी ऊर्जा हर किसी को दंग कर देती हैं। रणवीर इस बार स्वयं एक बच्चे का वीडियो देखकर दंग रह गए। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक बच्चा उनके सांग अपना टाइम आएगा पर डांस करता नजर आ रहा हैं।

वही रणवीर सिंह ने जो वीडियो साझा किया है उसमें एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है। ये बच्चा अरुणाचल प्रदेश का है, जो पहाड़ों से घिर किसी छोटे से कस्बे का लग रहा है इस वीडियो में बच्चे ने काले रंग का हाईनेक स्वेटर पहना है तथा पैरों में नीले रंग के जूते पहने हैं। ये बच्चा रणवीर सिंह की मूवी 'गली बॉय' के सांग अपना टाइम आएगा पर नाच रहा है तथा रणवीर सिंह के अंदाज को कॉपी करता नजर आता हैं यही नहीं वो बीच-बीच में तेजी से गाने भी लगता है। ये वीडियो वास्तव में जबरदस्त है।

वही इस वीडियो को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ये छोटा सा बच्चा।।। मेरी आत्मा का जानवर है।।। तुम पूर्ण रूप से वाइब्स से भरे हो, मेरे छोटे भाई।।। लव इट #अपनाटाइमआएगा।। रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों खूब पसंद कर रहे हैं तथा इस बच्चे की प्रशंसा कर रहे हैं। बता दे कि रणवीर सिंह शीघ्र ही क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में दिखाई देने वाले हैं, इस मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अतिरिक्त वो 'जयेशभाई जोरदार' एवं 'सूर्यवंशी' जैसी मूवीज में भी काम कर रहे हैं।

नहीं मिली शाहरुख़ के लाडले को बेल, ले जाया जा रहा जेल

पूजा भट्ट ने किया NCB को खास मैसेज, आर्यन खान से जुड़ा है मामला

कोर्ट के बाहर बेटे आर्यन को गले लगाते नजर आए शाहरुख खान? जानिए वायरल वीडियो का सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -