रणवीर सिंह ने जारी किया '83' का फर्स्ट लोगो, जल्द रिलीज़ होगी फिल्म
रणवीर सिंह ने जारी किया '83' का फर्स्ट लोगो, जल्द रिलीज़ होगी फिल्म
Share:

मुंबई: एक से एक हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म '83' में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का लोगो पोस्टर रिलीज किया गया है। यह फिल्म पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया लोगो पोस्टर साझा किया है, जिसमे फिल्म का नाम '83' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इट्स कमिंग।'

फिल्म की कहानी 1983 में हुए विश्व कप पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से ऑडियंस को 1983 के वर्ल्ड कप को एक बार फिर से जीने का मौका मिलने वाला है। फिल्म से रणवीर सिंह के कई लुक मीडिया में आ चुके है, जिसमें वो हूबहू कपिल देव के रूप में दिखाई दे रहे है। फैंस रणवीर के इस लुक को बहुत पसंद कर रहे है, और बेसब्री से फिल्मकी प्रतीक्षा कर रहे है। रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए कपिल देव से प्रशिक्षण भी लिया है।

फिल्म में आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन,साहिल खट्टर भी महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगे। विशेष बात तो ये है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देने वाली है। दीपिका फिल्म में रणवीर की पत्नी का रोल निभाने वाली है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया हैं। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में पदार्पण करने वाली है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और दीपिका पादुकोण प्रोडूस कर रही है।

दरबार का बॉक्स ऑफिस में धमाल, रजनीकांत की मूवी पहुंची 100 करोड़ के पार

तालिबानी जुल्म के विरुद्ध लड़ने वाली मलाला की फिल्म का ट्रेलर देख खिसक जाएगी पैरो तले जमीन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक बॉक्स ऑफिस पर कर सकती इतना करोड़ का कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -