B'DAY SPECIAL : इस एक्ट्रेस की बेटी से रणवीर के रहे हैं संबंध
Share:

रणवीर सिंह ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने आठ साल के  कॅरियर में ज्यादातर हिट फिल्में की हैं। आज रणवीर सिंह अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही अपने निजी रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कई अभिनेत्रियों के साथ उनके संबंधों की चर्चाएं सुर्खियों में रहीं हैं। 

रणवीर सिंह का नाम अनुष्का शर्मा, परिणिति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण ने जुड़ चुका है। इस समय रणवीर दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हैं और ऐसी खबरे हैं कि ये दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। लेकिन एक समय रणवीर ​किसी बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं बल्कि उनकी बेटी को डेट कर चुके हैं। जी, हां रणवीर के संबंध बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल की बेटी से रह चुके हैं। अरे नहीं समझे आप, चलिए हम आपको बता देते हैं। हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वालीं हेमा मालिनी की। जी, ये सच है कि रणवीर हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके हैं। कॉलेज के समय में इन दोनों के बीच अफेयर था। सूत्रों की मानें, तो कॉलेज में दोनों एक—दूसरे के बेहद करीब थे, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और कॉलेज खत्म होने के बाद रिश्ता भी खत्म हो गया। अहाना ने 2014 में वैभव वोहरा से शादी की थी। 

बता दें कि रणवीर ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू ​किया था और उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई ​हिट फिल्में दीं, जिनमें गुंडे, गोलियों की रासलीला—रामलीला, बाजीराव—मस्तानी, पद्मावत शामिल हैं। 

B'DAY SPECIAL : चाय पिलाते—पिलाते हीरो बन गए रणवीर

Video : फ्यूचर हस्बैंड के बर्थडे के लिए दीपिका ने प्लान किया इतना बड़ा सरप्राइज़

कभी इस क्रिकेटर की पत्नी से रहे हैं रणवीर सिंह के सम्बन्ध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -