पत्नी दीपिका को जन्मदिन विश करते हुए रणवीर ने पोस्ट की ग्लैमरस तस्वीर
पत्नी दीपिका को जन्मदिन विश करते हुए रणवीर ने पोस्ट की ग्लैमरस तस्वीर
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को आज कौन नहीं पसंद करता। अदाकारा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। बीते कल ही अदाकारा ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया हैं। वहीं जन्मदिन के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) की रिलीज डेट अनाउंस की है। आप सभी को बता दें कि यह फिल्म 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज किए हैं। वहीं जैसे ही दीपिका पादुकोण ने अनाउंसमेंट की वैसे ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

इन सभी के बीच अदाकारा के पति रणवीर सिंह ने दीपिका और उनकी इस फिल्म को लेकर ऐसा पोस्ट शेयर किया कि लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। जी दरअसल रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण समंदर के बीचों बीच मी-टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा है, 'मेरी बेबी बर्थडे पर गहराइयां को प्रमोट कर रही है।'

आप देख सकते हैं इसी के साथ रणवीर ने एक लाफिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की है। इस समय रणवीर सिंह की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप देख सकते हैं दीपिका ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करके अपनी जर्नी को दिखाने की कोशिश की है। बात करें 'गहराइयां' के बारे में तो इसका डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर शकुन बत्रा ने किया है। वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अहम रोल में हैं। फिल्म में शकुन ने ये दिखाने की कोशिश की है कि किस तरह से लोग रिश्तों में उलझकर खुद को और भी उलझा लेते हैं। आप सभी ने फिल्म की पहली झलक देख ली होगी जो सामने आ चुकी है। वहीं जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।

साल 2022 में पति संग शिल्पा ने शेयर किया पहला पोस्ट

अपने अतरंगी अंदाज के कारण ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- "आज शक्ति कपूर के साथ डेट..."

माधुरी ने रेंट पर लिया घर, कीमत इतनी की उड़ जाएंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -