22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेश होंगे रणवीर सिंह, अश्लील फोटोशूट पर बढ़ रहा विवाद
22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेश होंगे रणवीर सिंह, अश्लील फोटोशूट पर बढ़ रहा विवाद
Share:

कुछ दिन पहले रणवीर सिंह का बिना कपड़ों के फोटोशूट वायरल हुआ था। इसको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी और विवादों से भी रणवीर घिरे रहे थे। दूसरी तरफ एक एनजीओ के शख्स ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी थी। जी दरअसल उनका कहना था कि रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट को देखकर महिलाओं के मन में शर्म पैदा होगी। जी दरअसल उनकी मांग यह भी थी कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की बिना कपड़ों वाली तस्वीरें हटाई जाएं। अब इसी सिलसिले में रणवीर सिंह के घर मुंबई की पुलिस पहुंची।

आपको बता दें कि चेंबुर पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी और 16 अगस्त तक उन्हें यह नोटिस सौंपना है, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं। हालाँकि घर पर न मिलने के चलते पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई। वहीं नोटिस में लिखा है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पीपल्स मैगजीन के लिए यह बिना कपड़ों के फोटोशूट कराया था।

वहीं विवाद बढ़ने के चलते पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक्टर का सपोर्ट किया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राम गोपाल वर्मा, पूनम पांडे का नाम शामिल रहीं। अब अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें, तो आखिरी बार उन्हें 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था। यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन कुछ प्रदर्शन ना कर सकी।

CBI के डिप्टी SP को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, देख रहे हैं कई हाई प्रोफाइल केस

'आजादी में योगदान देने वाले मुस्लिमों को भी PM याद करें': असदुद्दीन ओवैसी

24 बार 'अरुंधति' फिल्म देखकर युवक पर हुआ भूत सवार, उठाया खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -