रोहित की ‘माई नेम इज लखन’ में होंगे रणवीर सिंह
रोहित की ‘माई नेम इज लखन’ में होंगे रणवीर सिंह
Share:

डायरेक्टर रोहित शेट्टी काफी समय से फिल्म ‘राम-लखन’ बनाने की सोच रहे थे लेकिन वह इस फिल्म का सीक्वल तो नहीं बनाएंगे ‘माई नेम इज लखन’ जरूर बोलेंगे। जी हां, रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म का टाइटल लॉक कर लिया है। नाम होगा- ‘माई नेम इज लखन।’

इस फिल्म में रणवीर सिंह होंगे। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की साथ में यह पहली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों एक विज्ञापन में साथ में काम कर चुके हैं। 

खबरों के मुताबिक, रोहित शेट्टी की यह फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘टेंपर’ का रीमेक होगी। फिल्म ‘टेंपर’ पिछले साल की तेलुगु की सुपर हिट फिल्म थी। 

फिल्म ‘माई नेम इज लखन’ साल के आखिर तक फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल रणवीर सिंह ‘पद्मावती’ की शूटिंग खत्म करेंगे और रोहित शेट्टी ‘गोलमाल 4’ की।

जानिए, शाहिद क्यों जीम में इतना पसीना बहा रहे हैं ?

शादी समारोह में अक्षय-रणवीर ने इस गाने पर मचाया धमाल

रणवीर सिंह ने ब्रैंड से जुड़ने की तुलना शादी से की

सैफ की बेटी सारा की इस स्टार के साथ यह तस्वीर हो रही वायरल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -