सबके सामने रणवीर सिंह ने मारी श्रद्धा कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड को लात, वायरल हुआ VIDEO
सबके सामने रणवीर सिंह ने मारी श्रद्धा कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड को लात, वायरल हुआ VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही साथ अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां पर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो ख़बरों में आ जाते हैं। हाल ही में एक इवेंट में भी रणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण वो ख़बरों में आ गए हैं। रणवीर ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के एक्स बॉयफ्रेंड व फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) को पैपराजी के सामने ही लात मार दी। तत्पश्चात, इंस्टा यूजर्स इस पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो एक इवेंट का है, जहां पर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा पैपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह पीछे से आते हैं तथा मजाकिया अंदाज में अपने दोस्त (रोहन) को लात मारते हैं। ये देखकर रोहन हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को एक तरफ जहां ये वीडियो बहुत क्यूट लग रहा है और रणवीर- रोहन की दोस्ती पर प्यार आ रहा है तो दूसरी तरफ कई कमेंट्स में रणवीर को ट्रोल भी किया गया है। 

एक शख्स ने लिखा- 'ये दोस्ती तब होती, जब रणवीर को रोहन लात मारता।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले वर्ष श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा का ब्रेकअप हो गया था। प्राप्त एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि लगभग 4 वर्ष का रिलेशनशिप समाप्त हो चुका है। वहीं उस समय शक्ति कपूर ने कहा था, 'रोहन फैमिली फ्रेंड हैं तथा मैं उनके पिता को कई वर्षों से जानता हूं। रोहन अक्सर मिलते रहते हैं मगर कभी भी शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा। बाकी आज कल के बच्चे स्वयं ही फैसला लेते हैं।'

जान से मरने की धमकियों पर आई सलमान खान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

74 वर्ष की आयु में भी बहुत फिट है बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल

आखिर कब अर्जुन से शादी करेंगी मलाइका...? एक्ट्रेस ने दिया अनोखा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -