रणवीर सिंह ने शेयर किया 'देश के सबसे सीरियस कार स्टंट डायरेक्टर' का वीडियो
रणवीर सिंह ने शेयर किया 'देश के सबसे सीरियस कार स्टंट डायरेक्टर' का वीडियो
Share:

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। जी दरअसल यह दूसरी बार है जब रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक साथ काम कर रहे हैं। आपको पता हो तो इससे पहले दोनों फिल्म सिंबा में साथ काम कर चुके हैं। वैसे इस फिल्म से दर्शकों को ज्यादा उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि इसमें रणवीर के अलावा वरुण धवन, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाले हैं। बीते शुक्रवार को रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है जो सभी को पसंद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इस क्लिप में नजर आ रहा है कि रोहित शेट्टी फिल्म के पूरे क्रू के साथ जमकर मस्ती करने में अपना समय बिता रहे हैं। जी दरअसल इस वीडियो में रणवीर ने एक आलीशान गाड़ी दिखाई है जिसे दिखाते हुए वह कहते हैं कि 'पेश हैं देश के सबसे सीरियस कार स्टंट डायरेक्टर।' इस बात को कहते हुए रणवीर सिंह कैमरा को पैन करके रोहित शेट्टी पर लाते हैं। उसके बाद रोहित शेट्टी कैमरे को देखते ही अपनी छोटी सी टॉय कार को सामने ले जाकर एक बार घुमाकर वापस ले आते हैं।

इस दौरान रणवीर सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- 'वो अपनी जॉब को बहुत सीरियसली लेते हैं।' इस समय रोहित के इस वीडियो को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं। वैसे आप तो जानते ही होंगे रोहित शेट्टी की फिल्मों में जबरदस्त कार स्टंट देखने को मिलते हैं और अब ऐसे में उनका वीडियो लोगों को बड़ा अच्छा लग रहा है।

भूकंप आया तो कम्बल लेकर भागे अब्दुल्ला, राहुल गांधी का कमरा हिला

बच्चों को जहर देकर माँ ने की आत्महत्या, भाई बोला- 'ससुरालवालों ने...'

पावर ग्रिड ने JV में जयप्रकाश पावर की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की बनाई योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -