अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते मशहूर हैं रणवीर सिंह, अनुष्का से जुड़ चुका है नाम
अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते मशहूर हैं रणवीर सिंह, अनुष्का से जुड़ चुका है नाम
Share:

बॉलीवुड में अपने अजीबोगरीब फैशन के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर सिंह ने अपने काम से लेकर अपने फैशन तक से लोगों का दिल जीता है। रणवीर सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह हमेशा से अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन उनके स्टाइल बदले-बदले नजर आते हैं और कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि अपने इसी कारनामे के चलते वह ट्रोल हो जाते हैं।

निजी जीवन के बारे में बार करें तो रणवीर सिंह ने दीपिका से नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और दोनों को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। सोशल मीडिया पर दोनों को दीपवीर नाम दिया गया है और इसी हैशटैग को आए दिन ट्रेंड होते देखा जाता है। वैसे शादी से पहले रणवीर का नाम अनुष्का शर्मा संग जुड़ चुका है। दोनों एक फिल्म में नजर आए थे और इसी फिल्म के बाद दोनों का नाम जुड़ा और दोनों को कई बार साथ देखा गया, हालाँकि दोनों ने अपने अफेयर की खबरों पर कभी कुछ नहीं बोला।

काम के बारे में बात करें तो रणवीर ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, सिम्बा, गोलियों की रासलीला रामलीला, गली बॉय, बेफिक्रे, जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्मों में काम किया है। जल्द ही आप उन्हें 83 फिल्म में देखने वाले हैं। इस फिल्म में वह अपनी पत्नी संग दिखाई देंगे। दोनों की जोड़ी शादी के बाद पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई देगी।

प्रतिष्ठित व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित की पश्चिम बंगाल विधानसभा

'मोहन भागवत का बयान मुंह में राम बगल में छुरी जैसा।।।', संघ पर भड़कीं मायावती

जम्मू ड्रोन अटैक: दो GPS ड्रोन से गिराए गए थे RDX और नाइट्रेट से भरे IED बम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -