बर्थडे स्पेशल: जानिए आखिर रणवीर क्यों है इतने हॉट
बर्थडे स्पेशल: जानिए आखिर रणवीर क्यों है इतने हॉट
Share:

जी हाँ आज आपके फेवरेट एक्टर और बॉलीवुड के बाजीराव कहे जाने वाले रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है. आज रणवीर सिंह पर लाखों लड़कियां मरती हैं... आखिर रणवीर इतना हॉट जो है. लेकिन उनकी हॉटनेस का राज जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे...! फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव के किरदार से दर्शकों के बीच धूम मचा चुके रणवीर ने अपनी वाले अभिनेता रणवीर कपूर का आज जन्मदिन है. 'बाजीराव मस्तानी' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. वह बचपन से ही कलाकार बनना चाहते थे.

फिट रहने के लिए सही खाना, सही मात्रा में नींद और जबरदस्त मेहनत रणवीर के फिटनेस मंत्र हैं. रणवीर खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ढाई घंटे तक कड़ी डाइट मेहनत करते हैं और उनके आहार में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं, जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है. इसके अलावा, आमतौर पर वह फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. केले और तरबूज जैसे वजन बढ़ाने वाले फल उनकी डाइट में शामिल नहीं हैं. आईफा-2016 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों के लिए खास रहा.

इसमें दोनों की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला. रणवीर ने 16 साल पहले अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने 'बैंड बाजा बारात' (2010), 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' (2011), 'बॉम्बे टॉकीज' (2013), 'लुटेरा' (2013), 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'गुंडे' (2014), 'फाइंडिंग फैन्नी' (2014), 'किल दिल' (2014), 'हे ब्रो' (2015), 'दिल धड़कने दो' (2015), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), 'बेफिक्रे' (2016) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच पहचान बनाई. वैसे तो रणवीर ने बहुत कम समय में इतनी सफलता हासिल कर ली की आज उन्हें बॉलीवुड का बेस्ट और सबसे उर्जाबांन अभिनेता माना जाता हैं। एक बार फिर से आपको आपके जन्म की हार्दिक शुभकामनाये.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -