पत्नी को रणवीर ने कहा 'माय क्वीन', जानिए क्या हुई है बात?
पत्नी को रणवीर ने कहा 'माय क्वीन', जानिए क्या हुई है बात?
Share:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अक्सर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। रणवीर और दीपिका पादुकोण बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है और दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है। दोनों अक्सर एक-दूजे की तारीफों के पूल बांधते हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी, हालांकि न तो दीपिका ना ही रणवीर किसी ने भी इस मुद्दे पर बात नहीं की। अब एक्टर को एक बार फिर अपनी लक्ष्मी की तारीफ करते दिखाई दिए। जी दरअसल कार्टियर ने दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आप देख सकते हैं कार्टियर ने दीपिका की एक प्यारी सी तसवीर शेयर की है।

जी हाँ और इस फोटो में एक्ट्रेस को व्हाइट गाउन के साथ-साथ हीरे का हार पहने देखा गया। वहीं रणवीर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'माई क्वीन।।।मुझे गर्व हो रहा है!" आप सभी को बता दें कि पेरिस में द बिजनेस ऑफ फैशन इवेंट में दीपिका कई सेलिब्रिटी मेहमानों में शामिल थीं। वह Bof 500 कवर पर आने वाली पहली भारतीय हैं। इस कार्यक्रम में, वह काइली जेनर, नताशा पूनावाला, चार्ली एक्ससीएक्स, ऐली गोल्डिंग, जेडन स्मिथ, जेरेड लेटो, पालोमा एल्सेसर और कार्ली क्लॉस की पसंद में शामिल हुईं।

कुछ समय पहले ही दोनों मुकेश अंबानी के गणपति विसर्जन में शामिल हुए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति दर्शन में शामिल हुए थे। इसके अलावा दीपिका भी पिछले महीने आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें ट्रॉफी देने के लिए मंच पर रणवीर के साथ शामिल हुई थीं। उस दौरान मंच पर पहुंचते ही उन्होंने दीपिका को गाल पर किस किया और गले भी लगाया।

Video: मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए आर्यन और सुहाना, अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

'सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें की', पिता शत्रुघ्न सिन्हा का चौकाने वाला खुलासा

दुर्गा पूजा में काजोल-रानी मुखर्जी ने जया बच्चन संग मचाई धूम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -