लुइस वुइटन की पहली भारतीय एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर को हुआ गर्व
लुइस वुइटन की पहली भारतीय एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर को हुआ गर्व
Share:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बेहतरीन अदाकारा है और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। काफी समय से दीपिका लगातार हिट फिल्में दे रही हैं और अब एक्ट्रेस 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी भी बनेंगी। जी हाँ, इन दिनों एक्ट्रेस लगातार सफलता की सीढ़ियों को चढ़ते हुए नया परचम लहरा रही हैं। अब इन सभी के बीच एक और बड़ी खबर है। जी दरअसल दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। हाल ही में इस बात की जानकारी फ्रेंच लग्जरी ने शेयर की है। दूसरी तरफ इस खबर को सुनकर सिनेमा जगत के सितारे एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम रणवीर सिंह का भी शामिल है जिन्होंने पत्नी दीपिका की तारीफ करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है।

जी दरअसल रणवीर हमेशा ही दीपिका के ऊपर प्राउड फील करते हैं और उनकी हर सफलता को सेलिब्रेट करते हैं। बीते दिनों जब दीपिका के जूरी बनने की खबर आई थी, तब भी एक्टर ने उनकी तारीफ की थी। अब हाल ही में रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका के ऐड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'सीरियस फ्लेक्स बेबी!' इस समय रणवीर का कैप्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह उनकी तारीफें कर रहे हैं। बीते दिनों पत्नी दीपिका पादुकोण के कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनने की खबर पर भी रणवीर सिंह ने खुशी जाहिर की थी।

उस दौरान उन्होंने कहा था, 'मैं ऐसा था कि वाह यार लोग चाहते हैं कि आप वह आदमी बनो जो तय करें कि कौन सी फिल्म बेहतर है। ये बड़ी बात है। मतलब मैं सोच रहा था कभी मेरा नंबर भी आयेगा क्या। मुझे कभी बैठाएंगे क्या जूरी-वूरी पर। आजतक किसी ने बुलाया नहीं है, जूरी पे। आप डिसाइड करो किसका परफॉर्मेंस बेहतर है।' काम के बारे में बात करें तो जल्द रणवीर जयेश भाई जोरदार में और दीपिका पठान में दिखाई देंगी।

करीना के बारे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा कि हो गई ट्रोल

'भारतीय अभिनेताओं को नहीं पता अभिनय क्या होता है', प्रकाश झा का विवादित बयान

आयुष शर्मा के दादा के निधन पर सलमान खान ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -