'बैंड बाजा बारात' के 9 साल पुरे होने पर इमोशनल हुए रणवीर
'बैंड बाजा बारात' के 9 साल पुरे होने पर इमोशनल हुए रणवीर
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब एक अच्छे अभिनेता के तौर बॉलीवुड में अपनी मजबूत पैठ बना चुके हैं.रणवीर सिंह ने अपनी मेहनत और कलाकारी से अपने फैंस के दिलो में एक अलग ही जगह बनाई है| जिससे आज वो सबके चहिते अभिनेता हो गए है रणवीर ने दीपिका पादूकोण के साथ शादी कर के अपने प्यार को प्राप्त किया है| अक्सर रणवीर अपने फोटोशूट करवाते है जिसमे वह अलग अलग अजीबोगरीब कपड़ो में अपनी तस्वीर निकलवाते है|

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It was all a dream  9 years to the day #ifyouknowyouknow

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 रणवीर सिंह जल्द ही अपने एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले है वह 'जयेश भाई जोरदार' और कपिल देव पर बन रही '83' में दिखाई देंगे. आज रणवीर की पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' को 9 साल पूरे हो गए. इस मौके पर रणवीर ने पोस्ट किया- यह सब सपना था, 9 साल पूरे हो गए. इसके साथ रणवीर सिंह ने एक फोटो भी साँझा की है. रणवीर ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के फर्स्ट शूट की तस्वीर शेयर की है.

'बैंड बाजा बारात' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे महेश शर्मा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं. यह फिल्म बिट्टू शर्मा (रणवीर सिंह) और श्रुति कक्कड़ (अनुष्का शर्मा) की जिंदगी पर थी. फिल्म में दोनों साथ मिलकर वेडिंग प्लानर का बिजनेस शुरू करते हैं और प्यार कर बैठते हैं.इस फिल्म में काम करने से पहले अनुष्का शर्मा स्टार बन चुकी थीं, क्योंकि शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' हिट हो चुकी थी, हालाँकि रणवीर के लिए यह फिल्म पहला ब्रेक थी. इस फिल्म के बाद रणवीर और अनुष्का की दोस्ती के खूब चर्चे हुए थे, परन्तु जल्द ही दोनों ने स्थिति को साफ कर दिया. अनुष्का ने विराट कोहली से शादी कर ली थी और रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी कर ली थी| 

 

Panipat Box Office Collection: महाराष्ट्र के अलावा कहीं नहीं चला 'पानीपत' का जादू, चार दिनों में कमाए इतने करोड़

Box Office Collection: चौथे दिन भी सिनेमाघरों में छाई रही 'पति पत्नी और वो', 50 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

अन्ना सुनील शेट्टी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के बने ब्रांड एम्बेसडर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -