रणवीर सिंह ने खास अंदाज में दीपिका पादुकोण को बर्थडे किया विश, दिया ये खास तोहफा
रणवीर सिंह ने खास अंदाज में दीपिका पादुकोण को बर्थडे किया विश, दिया ये खास तोहफा
Share:

5 जनवरी यानी कल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 35 वर्ष की हो गईं। दीपिका के बर्थडे पर देश-विदेश में बसे उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दी। उनके हस्बैंड रणवीर सिंह ने सबसे हटके अंदाज़ में दीपिका को बर्थडे विश किया। रणवीर ने दीपिका को बीवी नंबर 1 बता दिया। रणवीर ने दीपिका के बर्थडे पर दो स्पेशल फोटोज साझा कीं। इनमें एक दीपिका के बचपन की है तथा दूसरी प्यारे कपल की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

वही दीपिका के बचपन की फोटो साझा करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुड़िया। जन्मदिन मुबारक हो।' उनकी इस फोटो पर प्रशंसकों समेत कई स्टार्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दीपिका के बचपन की फोटो के अतिरिक्त रणवीर ने एक और फोटो साझा की। इसमें रणवीर तथा दीपिका दोनों साथ बैठे हैं एवं रणवीर पीछे से दीपिका के गाल पर किस कर रहे हैं। ये प्यारी फोटो साझा करते हुए रणवीर ने लिखा, 'बीवी नंबर1', 

वही यदि दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिलहाल शाहरुख खान के साथ आने वाली अपनी मूवी 'पठान' की शूटिंग में लगी हुई हैं। इस मूवी में दीपिका शाहरुख तथा जॉन अब्राहम के साथ काम करती दिखाई देगी। वहीं वे शकुन बत्रा की मूवी में भी लगी हुई हैं जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी तथा अनन्या पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह की कई मूवीज रिलीज को तैयार हैं। इनमें 'सूर्यवंशी' तथा '83' जैसी बड़े बैनर की फिल्में सम्मिलित हैं। वहीं रणवीर फिलहाल रोहित शेट्टी की मूवी 'सर्कस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सलमान खान की फिल्म राधे में जैकी श्रॉफ के साथ इस रिश्ते में नजर आएगी दिशा पाटनी

बीके करोड़ो में सलमान खान की इस फिल्म के राइट्स

बहुत ही छोटी उम्र में AR रेहमान ने खो दिया था अपने पिता को

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -