KGF -2 के डायलॉग को दोहराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने क्लास लगा डाली क्लास
KGF -2 के डायलॉग को दोहराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने क्लास लगा डाली क्लास
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिन IPL 2022 फिनाले सेरेमनी अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया है। रणवीर सिंह इस जनरेशन के सबसे बड़े एंटरटेनर हैं, जो फैंस को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे रहते है। ये प्रयास कभी-कभी उन पर भारी भी पड़ती हुई दिखाई देती है। बीते रात रणवीर सिंह ने फैंस की खातिर KGF 2 के सुपरहिट डायलॉग और गाने पर परफॉर्मेंस दी, जिस कारण वो लगातार ट्रोल होने लग गए हैं। यश के फैंस रणवीर सिंह के वीडियो को इंटरनेट पर साझा करके बोल रहे हैं कि जयेशभाई जोरदार एक्टर को सस्ता यश बनने का नशा चढ़ा हुआ था।

इस वीडियो पर आ रहे कमेंट्स की बात करें तो यश के फैंस रणवीर सिंह की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘रणवीर सिंह की ये परफॉर्मेंस देखकर रॉकी भाई कोमा में चले गए होंगे।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘रणवीर सिंह माफ करना भाई लेकिन अपने रॉकी भाई जैसा कोई नहीं है।’

 

फिल्म KGF 2 वर्ष 2022 की सबसे बड़ी हिट मूवी है, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। KGF 2 के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार भी किया है और विश्वभर में इसने 1000 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म KGF 2 की वजह से यश की लोकप्रियता में बम्पर वृद्धि हुई है। देश के साथ-साथ दुनियाभर में लोग उन्हें रॉकी भाई के नाम से जानने लगे हैं। कई फिल्म क्रिटीक्स ने तो उन्हें इस जनरेशन का एंग्री यंग मैन भी बताया है। 

'Bhool Bhulaiyaa 2' की सक्सेस के बाद कार्तिक ने बढ़ाई अपनी फीस

करीना के बेटे जेह भी रहे लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

शाहरुख़ के गाने पर थिरके शाहीद कपूर, शेयर किया वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -