Video: कीड़े-मकोड़े खाने को मजबूर हुए ये अभिनेता, जानिए क्या है माजरा?
Video: कीड़े-मकोड़े खाने को मजबूर हुए ये अभिनेता, जानिए क्या है माजरा?
Share:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बेहतरीन अभिनेता हैं और इन दिनों उनके पास कई फ़िल्में हैं। वहीं आप सभी जल्द ही उनको वाइल्ड अंदाज में देखने वाले हैं। जी दरअसल रणवीर सिंह अपने नए शो को लेकर खासे चर्चा में हैं। आप सभी को बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के ए़डवेंचर शो में नजर आने वाले हैं। जी हाँ और इस शो का नाम- रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स (Ranveer VS Wild with Bear Grylls) है। आप सभी को बता दें कि इस शो में आकर वो एक एडवेंचर ट्रिप पर जाने वाले हैं। बीते दिनों इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया और इस ट्रेलर को लोगों की खूब तारीफें मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अब इन सभी के बीच हाल ही में इसी शो से जुड़ा रणवीर कपूर का नया वीडियो नया वीडियो सामने आया है। जी दरअसल नेटफ्लिक्स ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आप देख सकते हैं नेटफ्लिक्स के ए़डवेंचर शो रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स का नया वीडियो रिलीज किया गया है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह एक बग यानी छोटे से कीड़े को खाते दिखाई दे रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि वीडियो में रणवीर सिंह बग को खाते समय सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं।

जी हाँ और दूसरी तरफ वीडियो के अगले हिस्से में रणवीर सिंह के साथ बेयर ग्रिल्स नजर आई रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- 'मेन्यू में क्या है? आप ही बताओ! आप तय करें कि रणवीर सिंह क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, कैसे सोते हैं। सब कुछ!' आप सभी को हम यह भी बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जो सोशल मीडिया पर छा गया। उस वीडियो में रणवीर को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा रहा था। काम के बारे में बात करें तो जल्द रणवीर फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं।

'जय माँ कलकत्ते वाली, तेरा श्राप ना जाये खाली', जानिए क्यों अनुपम खेर ने कहा ऐसा?

बॉलीवुड में आने के लिए ग्लैमरस हुईं शहनाज गिल, रेड वाइन कलर के वनपीस में ढाया कहर

मशहूर एक्टर हुआ गिरफ्तार,अब बोला- 'मुझे माफ करे, गलती हो गई'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -