B'DAY SPECIAL : चाय पिलाते—पिलाते हीरो बन गए रणवीर
Share:

अगर हम बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स की बात  करें, तो रणवीर सिंह का नाम इसमें जरूर आता है। कल रणवीर सिंह अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे। उन्हें बॉलीवुड से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर सिंह के बीते दिनों के बारे में बहुत ही कम  लोग जानते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। जब वह बॉलीवुड में आए, तो उन्होंने अपना सरनेम हटा लिया। क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह को एक्टर बनने से पहले बहुत संघर्ष करना पड़ा, यहां तक की उन्हें लोगों को चाय भी पिलानी पड़ी। 

खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह यूं तो अनिल कपूर के रिश्तेदार हैं, लेकिन उन्हें फिल्मों में आने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने बताया था कि उन्हें इसके लिए लोगों चाय भी पिलानी पड़ी। रणवीर ने बताया कि वह मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। पहली ही क्लास में उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार का एक डॉयलॉग बोला, जिसकी बहुत तारीफ हुई। वे अपनी इस तारीफ से इतने खुश हुए कि उन्होंने हीरो बनने का निश्चय कर लिया। जब वह पढ़ाई पूरी कर इंडिया आए, तो ​बॉलीवुड में काम की तलाश में लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने एक थियेटर ज्वॉइन किया। रणवीर ने बताया कि थियेटर में वह बैक स्टेज काम करते थे और कई बार उन्हें थियेटर आर्टिस्ट्स के लिए चाय लाने का काम भी करना पड़ा। 

बता दें कि रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था और उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और गुंडे, बाजीराव—मस्तानी, पद्मावत  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉलीवुड में अपना ​सिक्का  जमाया। इस समय रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिम्बा की शूटिंग में  बिजी हैं। 

रणवीर को मिला बॉस की तरफ से जन्मदिन का खास तोहफा

इस टीवी एक्ट्रेस ने रणवीर के साथ काम करने से किया साफ़ इंकार

दीपिका की तस्वीर पर यह क्या बोल गए रणवीर?

अब सलमान-रणवीर एक साथ दिखाएंगे अपने स्टंट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -