दीपिका पादुकोण ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, पति रणवीर सिंह ने किया ये मजेदार कमेंट
दीपिका पादुकोण ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, पति रणवीर सिंह ने किया ये मजेदार कमेंट
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह का रोमांस प्रशंसकों के लिए गोल्स है। दोनों सार्वजनिक स्थान पर एक दूसरे के लिए प्यार तो व्यक्त करते ही हैं साथ ही दोनों का सोशल मीडिया पीडीए भी देखने लायक होता है। कई बार हमने रणवीर को दीपिका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर जबरदस्त कमेंट करते देखा है। ऐसे में प्रशंसक दोनों की क्यूटनेस के फैन रहे हैं। अब एक बार फिर रणवीर सिंह ने वाईफ दीपिका के पोस्ट पर टिप्पणी है। 

वही इस बार रणवीर सिंह वाईफ पर जान कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पर्स लिए खड़ी दिखाई दे रही है। व्हाइट शर्ट तथा ब्राउन कोट पहने दीपिका बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं। लगता है रणवीर सिंह का भी यही ख्याल है। तभी तो उन्होंने दीपिका की तस्वीर पर कमेंट किया, ''जान ही ले ले।'' इसके साथ उन्होंने एक खून की बूंद तथा खंजर की इमोजी भी लगाई है। 

दीपिका पादुकोण के प्रशंसक भी उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने दीपिका की प्रशंसा की है वहीं कई कमेंट्स में दिल वाली इमोजी साझा कर रहे हैं। आपको बता दें कि खबर है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की मूवी सर्कस में स्पेशल डांस परफॉरमेंस करती दिखाई देगी। कहा जा रहा है कि दीपिका डांस के अतिरिक्त रोहित शेट्टी की इस मूवी में कुछ विवादित सीन्स भी करने वाली हैं। उनका किरदार कैमियो होगा। वही बात यदि सर्कस की करें तो यह फिल्म शेक्सपियर के प्ले एरर ऑफ कॉमेडी पर आधारित होने वाली है। 

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बोले अमिताभ- 'England को धोबी पछाड़ दिया'

इंडिया में खूब उड़ा था नोरा फतेही का मजाक, फूट-फूटकर रोते हुए बताया किस्सा

भीड़ से घबराई दीपिका पादुकोण, फैंस के बैग खींचने पर एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -