विराट के कप्तानी छोड़ने पर आलिया से लेकर वरुण धवन तक ने दी प्रतिक्रिया
विराट के कप्तानी छोड़ने पर आलिया से लेकर वरुण धवन तक ने दी प्रतिक्रिया
Share:

विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है और उनकी इस घोषणा के बाद से पूरे देश में हलचल है। मिली जानकारी के तहत विराट के इस कदम के पीछे का कारण यह है कि भारत हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ बहुत बुरी तरह से पराजित हुआ है। बीते दिन ही इसपर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली ने कहा था कि, 'उन्होंने अपना काम बहुत ही ईमानदारी से कहा है और अब समय आ गया है कि वह लीडरशिप से त्यागपत्र दे।' अब विराट के इस कदम की कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग निंदा। इसी लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल है। जी हाँ और कई बॉलीवुड के कलाकारों ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है।

इस लिस्ट में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और वरुण धवन शामिल है। बीते कल विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर कप्तानी छोड़ने की घोषणा की। करीब 2 ही घंटे में उनकी पोस्ट वायरल हो गई और उनकी पोस्ट को अब तक 3,577,651 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसी के साथ कई लोग इसपर अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जी दरअसल कई लोग उनके निर्णय का स्वागत कर रहे हैं तो कई लोगों ने उनके शानदार कप्तानी पारी की सराहना की है। वहीं कई लोग सदमे में है और उनके इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आवाहन भी कर रहे हैं।

बीते कल विराट कोहली की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा था, 'पूरा देश आप पर गर्व करता है बाबा।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आप हमेशा हमारे किंग कोहली होंगेl' वहीं एक अन्य ने लिखा है। धन्यवाद कप्तान, आप सबसे अच्छे टेस्ट कप्तानों में से एक हैं, अब आपके जीवन का नया दौर शुरू हो रहा है।' इसी के साथ कई लोगों ने रोती हुई इमोजी भी शेयर की है और पूछा है, 'क्यों भाई?'

'बहुत बढ़िया विराट', विराट के कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी, लिखा इमोशनल नोट

Ind Vs SA: टीम इंडिया के हाथ से फिसल रहा मैच, पुजारा ने टपकाया था अहम कैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -