इस वायरस से तो भगवान भी परेशान
इस वायरस से तो भगवान भी परेशान
Share:

तिरूमाला। यदि आपका कम्प्युटर चलते चलते बंद हो जाए और आप आवश्यक कार्य कर रहे हों तो आपके मुंह से निकलेगा हे भगवान। यह क्या हो गया। अब कम्प्युटर जल्द चालू हो जाए बस। मगर तब आप क्या कहेंगे। जब भगवान के मंदिर में कार्यरत कंप्युटर प्रणाली ही खराब होने लगे। हालांकि  साइबर अटैक की यही परेशानी गुजरात के सरकारी कार्यालयों और पुलिस विभाग के कार्यालयों में भी अनुभव हो रही है। गुजरात के सरकारी दफ्तर और पुलिस स्टेशन को भी रैंजमवेयर साइबर अटैक ने प्रभावित किया है।

मगर इसके लिए गुजरात पुलिस ने एक हेल्पलाइन भी जारी किया है। साइबर सेल द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 079. 22861917 और 079.25398549 है। इन नंबरों पर किसी भी तरह की कम्प्यूटर संबंधित जानकारी दी जा सकेगी। यह जानकारी भी सामने आई है कि विश्वभर में कंप्युटर नेटवर्क को अपनी मौजूदगी से आश्चर्य में डालने और हड़कंप मचा देने वाले रैंजमवेयर साइबर अटैक से तो तिरूमाला तिरूपति मंदिर भी नहीं बच पाया है।

जी हां, यहां की कंप्युटर प्रणाली प्रभावित हुई है। यहां जो कंप्युटर उपयोग किए जाते हैं उनमें यह वायरस लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस तरह के करीब 10 कंप्युटर साइबर अटैक की चपेट में हैं। अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी दी कि करीब 20 कंप्युटर्स पर यह वायरस लग गया है। अब इन कंप्युटर्स को काम में लाए जाने पर कार्य चल रहा है। इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस की मदद ली जा रही है।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -