रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता फाइनल
रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता फाइनल
Share:

बैंकाक : सत्विसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। दोंनों ने थाईलैंड ओपन के चुनौतीपूर्ण फाइनल में चीन के लि जुन हुई और लियू यु चेन की जोड़ी को हरा दिया। बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन गयी है। गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में चीन की तीसरी वरीय जोड़ी पर 21-19 18-21 21-18 से जीत प्राप्त की। बीते वर्ष राष्ट्रमंडल खेल में पुरूष युगल का रजत पदक जीतने वाले रंकीरेड्डी एवं शेट्टी के लिये यह 2019 सत्र का पहला फाइनल था।

रंकीरेड्डी और शेट्टी ने अच्छा आगाज किया, उन्होंने 3-3 की बराबरी के बाद 10-6 से लीड बना ली। मगर चीन के प्रतिद्वंद्वियों ने वापसी करते हुए 14-14 से बराबरी हासिल की। इसके बाद दोनों जोड़ी कोशिश करती रहीं और दुनिया की 16वें नंबर की भारतीय जोड़ी 20-18 के स्कोर पर ही लीड बना सकी। चीनी खिलाड़ियों ने अंक जुटाकर इसे 19-20 कर दिया।

रंकीरेड्डी और शेट्टी ने अहम प्वाइंट जुटाकर पहला गेम प्राप्त किया। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी 6-2 से आगे हो ली। शीघ्र ही चीनी जोड़ी ने इस अंतर को 5-6 कर दिया और फिर दोनों जोड़ियां 11-11 की बराबरी पर आ गयीं। चीनी जोड़ी ने फिर तेजी से 13-11 की लीड बनायी, भारतीय जोड़ी भी कहां हार मानने वाली थी, वह 13-13 का स्कोर बनाने के बाद 16-14 से आगे हो गयी।

दक्षिण अफ्रिका के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास

रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहुंचे थाईलैंड ओपन के फाइनल

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पर लगा इतने महीने का प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -