नए साल में सँवारे जाएंगे रणजीत हनुमान और खजराना गणेश मंदिर
नए साल में सँवारे जाएंगे रणजीत हनुमान और खजराना गणेश मंदिर
Share:

इंदौर: नए साल को आने में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में शहर के दो प्रमुख आस्था के केंद्र रणजीत हनुमान मंदिर और खजराना गणेश मंदिर अब संवरने के लिए तैयार हैं। जी दरअसल इन दोनों मंदिरों को 552 किलो चांदी से समृद्ध किया जाने वाला है। आपको हम यह भी बता दें कि रणजीत हनुमान मंदिर में 501 किलो चांदी से गर्भगृह और तोरण की सजावट की जाएगी और 51 किलो चांदी से खजराना गणेश मंदिर का नया सिंहासन बनवाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक रणजीत हनुमान मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य की जल्द ही सीमा तय होगी, वहीं खजराना गणेश मंदिर में भी सिंहासन का काम जल्द शुरू हो सकता है।

कहा जा रहा है रणजीत हनुमान मंदिर के तोर यानी गर्भगृह के बाहर द्वार 70 किलो चांदी से सजाया जाएगा। वहीं इसका आधार सागवान की लकड़ी से बनाया जाएगा और दोनों तरफ दो-दो पिलर होंगे। इनमे एक पिलर पर सूर्य व दूसरे पर चंद्रमा बनाए जाएंगे और दोनों ओर हनुमान वानर रूप में विराजमान किये जाएंगे। इसी के साथ दो मोर बनाए जाएंगे और इसका निर्माण राजस्थान के चुरु के कारीगर मणिकचंद जांगीड़ करेंगे।

खजराना गणेश मंदिर का सिंहासन - जी दरअसल यहाँ मंदिर के पुराने सिंहासन की लकड़ी पानी की वजह से खराब हो गई है। इस वजह से नए सिंहासन का निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्‌ट का कहना है 'नया सिंहासन लगभग 40 लाख का होगा। पुराने सिंहासन से 33 किलो चांदी निकली है, जो 14 फीट लंबा और साढ़े 4 फीट चौड़ा था। नए सिंहासन में पुराने सिंहासन की चांदी भी उपयोग में लायी जाएगी।' नए सिंहासन के खास होने की वजह ये है कि इस बार सिंहासन में लकड़ी नहीं लगेगी। इस बार 200 किलो तांबे की प्लेट पर 16 से 18 गेज की करीब 50 किलो चांदी से निर्माण होगा।

मुकेश अंबानी नहीं, बल्कि चीन का ये कारोबारी है एशिया का सबसे रईस शख्स

व्हाइट क्रॉप टॉप में सुहाना ने शेयर की तस्वीर, फ़िदा हुए फैंस

कोरोना उपकेंद्र वुहान में हो सकते थे लगभग 5,00,000 कोरोना मामले: अध्ययन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -